
जमशेदपुर : मानगो में महिला को धोखा देकर यौन शोषण करने के बाद दुसरी शादी करने की तैयारी करने वाले इमरान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में पीड़िता ने मानगो थाना में इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शनिवार को यह मामला तब प्रकाश में आया जब आजादनगर रोड नंबर 8 में शनिवार को स्थानीय लोगों ने एक घर से इमरान को पीड़िता के साथ आपत्तिजनक स्थिती में पकड़ा था. स्थानीय लोगों ने इमरान को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी. पीड़िता ने कि वह शादी से पहले से इमरान को जानती है. उसके पति के साथ अक्सर विवाद होता था जिस कारण इमरान ने ही उसे पति से तलाक ले लेने की सलाह दी चार साल पहले उसने पति से तलाक लिया और किराए के घर पर रहने लगी. इस बीच इमरान उसके घर पर आना जाना करता रहा. इमरान विदेश में काम करता है और बीच बीच में उससे मिलने आता है. इमरान की दुसरी युवती के साथ सगाई भी हो चुकी है पर वह अक्सर कहता रहा कि वह सगाई तोड़ देगा और उससे शादी कर लेगा. उसका बेटा भी इमरान को अब्बू कहकर बुलाता है. फिलहाल पुलिस ने इमरान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




