
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का उद्बोधन करते हुए दो अपराध कर्मियों को चोरी के 3 मोबाइल, एक एचसीएल का एलईडी मॉनिटर, नगद 1150 रुपए और एक डाला टेंपो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 बीटी-5084 है जिसको बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम महेश दुबे और मोहम्मद बादशाह बताया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाना पुलिस की ओर से बताया गया, कि बीते 25 जनवरी को दिनेश कुमार शर्मा के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू की गई. जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा ऑटो संख्या JH 22D- 4054 चोरी करने की शिकायत दर्ज की गई थी. इसके अलावा 28 जनवरी को राहुल सिंह द्वारा पूजा लॉज से मोबाइल एवं नगदी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






