
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए कई सारे चोरी के सामान को जब्त कर लिया है. पुलिस ने चोरी में शामिल सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी रोहित कुमार उर्फ टमाटर, सोनारी न्यू कपाली बस्ती शिवमंदिर के पास रहने वाले विशाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बरामद सामानों में एक लॉकेट लगा सोने की चेन सा दिखनेवाला, एक लॉकेट पान के आकार का जिसमें एक गुलाबी रंग का नग लगा हुआ सोने सा दिखनेवाला, एक सोने सी दिखनेवाली अंगूठी, सोने सा दिखनेवाला एक जोड़ा कान का झुमका, दो लाल रंग का पोला चुड़ी जिसमें सोने का पत्थर चढ़ा दिखने वाला, एक हल्का गुलाबी रंग का प्लास्टिक के मोती का मंगल सूत्र टूटा हुआ, जिसमें दो मोती सोने सा प्रतीत हो रहा है, के अलावे 22 हजार नगद बरामद किया है. वहीं पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले अपराधकर्मियों को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम रोहित कुमार, विशाल सिंह औऱ एक नाबालिग बताया जा रहा है. बताया जाता है, कि बीते 24 मई को सोनारी थाना क्षेत्र की रहनेवाली गुड़ी देवी ने पुलिस में घर से 25 हजार नगद के अलावे आभूषणों के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका टीम गठित कर तफ्तीश के दौरान पुलिस ने यह खुलासा किया है.






