
जमशेदपुर: जिले के एसएसपी डॉ. एस तमिल वाणन के फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के नागौर जिले से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर साइबर थाने पहुंची जहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी दोषी नहीं निकला. जिसके बाद पुलिस उसे बाइज्जत वापस उसके घर भेजने की तैयारी कर रही है. मामले में संबंध में एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि दिसंबर 2020 में फेसबुक पर उनका फेक अकाउंट बना लिया गया था. इस मामले में जांच के बाद पता चला की अकाउंट बनाने में उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ में यह पता चला कि व्यक्ति का बस मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर किसी और ने फेसबुक अकाउंट बनाया है. संभवतः व्यक्ति का मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया है. फिलहाल उसे वापस उसके घर भेजने की तैयारी की जा रही है












