
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर वीमेंस कॉलेज के पास बुधवार की रात पुलिस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. इस मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. बिष्टुपुर थाना के एसआई आशिष प्रसाद के बयान पर पुलिस ने 13 नामजद और 100-150 लोगो को आरोपी बनाया है. पुलिस ने राजन करवा, राज मुखी, रमेश करवा, मनोज बाग, बजरंग करवा, गुलु करवा उर्फ राजन करवा, बलदेव मुखी, छोटू, विशाल मुखी, श्रीकांत मुखी, विशाल सिंह, चिंटू मुखी और रौनित करवा शामिल है. इधर पुलिसिया जांच में यह पाया गया है कि जिस कार ने राह चल रहे लोगों को धक्का मारा था वह सरायकेला खरसांवा जिले के एक प्रशासनिक पदाधिकारी के नाम पर है. बता दे कि बुधवार की रात नशे की हालत में हर्ष कुमार उर्फ चिम्मा ने कार से पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी फिर तीन लोगों को निशाना बनाते हुए फरार हो गया. इधर गुस्साए मेडिकल बस्ती के लोगों ने कार को वीमेंस कॉलेज के पास पकड़ा और कार मं तोड़फोड़ शुरु कर दी. पुलिस ने जब लोगों को रोकने का प्रयास किया तो सभी ने पुलिस पर ही पथराव शुरु कर दिए थे.




