
जमशेदपुर : पोटका के विधायक संजीव सरदार जनता से किये गये अफने चुनावी वादे को धरातल पर उतारने को लेकर सतत प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में रविवार को बागबेड़ा हरहरगुट्टू काली मंदिर परिसर में उन्होंने फागिंग मशीन, एंबुलेंस, टैंकर एवं अन्य विकास कार्य योजना की शुरुआत कर बागबेड़ा वासियों को समर्पित किया. पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए विभिन्न पंचायतों ने टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी. साथ ही सुनिश्चित जगह पर बोरिंग करने की भी योजना है. ताकि माता-बहनों को दूर-दराज से सिर पर रखकर पानी लाने की समस्या से मुक्त मिले सके. साथ ही फॉकिंग मशीन के द्वारा विभिन्न पंचायतों में हफ्ते में एक बार फॉगिंग करायी जाएगी. आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी मुहैया कराई जाएगी. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, कोषाध्यक्ष मनोज, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष निजाम खान, शेरू खान, शेखर टुडू, मासूम, राकेश सिंह, मनीष गोप, मुखिया लक्ष्मी सोय, मुखिया मायावती टुडू, मुकेश झा, सविता राय, अनिल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





