
जमशेदपुर : तख्त श्री हरमंदिर साहब एवं इसका प्रबंधन कर रही कमेटी को दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल पंजाबी चैंबर एंड कामर्स की ओर से दिए दिए गए सम्मान को अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने ग्रहण किया। खुशी जाहिर करते हुए उपाध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह ने कहा कि तकरीबन साढे़ पांच सौ साल पहले श्री गुरु नानक देव जी ने व्यापार शुरू करने के लिए पिताजी से मिले ₹20 को लंगर में खर्च कर दिया था। वहां से वह परंपरा चली है और सिख धर्म का मूल आधार लंगर एवं संगत दर्शन है। (नीचे भी पढ़ें)

इंदरजीत सिंह के अनुसार भक्तों को सम्मान की जरूरत नहीं है और हर गुरुद्वारा कमेटी एवं सच्चे सिख समाज के भूखे प्यासे लोगों के लिए सामर्थ्य के अनुसार सेवा करती है। बिहार एवं अन्य राज्यों के विभिन्न इलाकों में तख्त की ओर से कोविंद के इस दौर में भोजन सामग्री वितरित की जा रही है। यह सब कुछ परम परमात्मा के आशीर्वाद एवं संगत के सहयोग से हो रहा है।











