जमशेदपुर : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में शनिवार को साइंस क्वीज कंपीटिशन का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा दो से दशम तक बच्चे शामिल हुए जिसे तीन-तीन ग्रुपों में बांटा गया, इस प्रकार कुल नौ ग्रुप बना था. कक्षावार जो तीन ग्रुप था उसके नाम आर्यभट्ट, रामानुज व अब्दुल कलाम रखा गया. पहले ग्रुप ए में कक्षा दो से चतुर्थ जूनियर , दूसरा पंचम से सप्तम मिडिल व तीसरे ग्रुप सीनियर में कक्षा अष्टम से दशम तक के बच्चे शामिल हुए. प्रत्येक ग्रुप में तीन-तीन बच्चे को शामिल किया गया. (नीचे भी पढ़े)

जूनियर व मीडिल ग्रुप में आर्यभट्ट व सीनियर ग्रुप में अब्दुल कलाम ग्रुप विजेता रहा. जूनियर ग्रुप में रवि, चम्पू, आदर्श, मीडिल ग्रुप में नाब्या, अंकिता, संध्या व सीनियर ग्रुप में लवली, श्रुति व रिया शामिल थी. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. वहीं विद्यालय प्रभारी एके श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर की छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकलती है. इसमें सभी को शामिल होना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक आरएस सिंह, डीके सिंह, सुबोध सिन्हा, इंदु कुमारी, पी वर्मा, मीना पिंगुआ, सीमा कुमारी, रत्ना कुमारी, अंजू कुमारी, श्वेता, रेणु कुमारी पुनम आदि सक्रिय रहे.











