
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के समर्थक आमने सामने है. रघुवर नगर में नालियों के निर्माण को लेकर लगाये गये शिलापट्ट को तोड़ने की घटना के जवाब में मंगलवार को सरयू राय के भारतीय जनता मोर्चा के लोगों ने रघुवर नगर के बोर्ड पर ही कालिख पोत दी और वहां रघुवर नगर का नाम ही मिटा दिया गया. इसके बाद भाजपाइयों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर बर्मामाइंस मंडल की अहम बैठक बुलायी गयी है. इन लोगों ने शाम को अहम बैठक बुलायी है. बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर के आर्चरी मैदान में यह मीटिंग आहूत की गयी है. इधर, बर्मामाइंस में ही भाजपा नेता रघुवर दास के समर्थक की मीटिंग है तो सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा के लोग भी वहां जुटे हुए है और किसी भी स्थिति तक जाने की तैयारी कर रहे है. फिलहाल, अब आशंका यह है कि कहीं रघुवर दास और सरयू राय के समर्थक वहां भिड़ नहीं जाये. इसको लेकर भाजमो नेता किसी भी हद तक जा सकते है तो भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पूरी तैयारी के साथ बर्मामाइंस में जुटने वाले है. इसको लेकर टकराव की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर दोनों ही गुट आमने-सामने हो गया है.





