रांची / जमशेदपुर : कोल्हान सहित पूरे झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जहां जमशेदपुर में सुबह कोहरे के बाद आसमान साफ हुआ. सोमवार रात लातेहार में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक पारा और गिर सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम : रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले पांच दिन राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है. इस दौरान सुबह कोहरा के बाद आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है परंतु न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
लातेहार सबसे ठंड: सोमवार रात लातेहार जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची में 15.6 डिग्री, जमशेदपुर में 20.6 डिग्री, डाल्टेनगंज में 18.3 डिग्री, बोकारो में 17.2 डिग्री, सरायकेला में 20.8 डिग्री, पाकुड़ में 20.1 डिग्री और जगन्नाथपुर में 19.5 डिग्री दर्ज की गयी.












