जमशेदपुर : साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय परिसर में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन में स्कूल के बच्चों ने हमारी धरती के महत्व को प्रदर्शित किया. इस अवसर पर बच्चों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए. (नीचे भी पढ़ें)

पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम में कक्षा 1 के नौनिहालों ने पृथ्वी के महत्व पर प्रकाश डाला. इस आयोजन में एलकेजी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर बच्चों ने प्रकृति पर आधारित नृत्य, पेंटिंग, स्लोगन लेखन और नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. (नीचे भी पढ़ें)

नौवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक के बच्चों ने दूसरे ग्रह से पृथ्वी की तुलना कर मंगल ग्रह पर जीवन स्थापित किये जाने की जगह पृथ्वी पर ही जीवन को श्रेस्यकर बनाने का संदेश दिया. इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने अपनी धरती मां को साफ-सुथरा तथा हरा-भरा बनाये रखने के गुर सीखे. (नीचे भी पढ़ें)

एलकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने पौधरोपण किया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता तिवारी ने बच्चों को पृथ्वी का महत्व बताते हुए इसे साफ-सुथरा रखने की सीख दी.



