
जमशेदपुर : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसियेशन की ओर से गोलमुरी निवासी और समाजसेवी राजश्री पति को कोरोना फाईटर्स सम्मान से नवाजा गया है. यह सम्मान उन्हे कोरोना संक्रमण काल में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है. इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसियेशन के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट किया है.

मैट्रिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालो को करणी सेना ने किया सम्मानित
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा वैसे छात्र जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इस वर्ष मैट्रिक में अव्वल प्रदर्शन किया है उन्हें करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित कर उनका मनोबल बढाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें शुभकामनाएं दी. करणी सेना ने भालुबासा निवासी राजन सिंह के पुत्र युवराज चौहान को अव्वल प्रदर्शन करने के लिए घर जाकर सम्मानित किया. साथ ही समाज के अन्य बच्चों को भी सम्मानित किया. इस मौके पर मौजूद प्रदेश संयोजक विनय सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, समाजसेवी हरेराम सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष विकास सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजीव चौहान व अन्य मौजूद थे.















