जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जुबली पार्क गेट के पास गुरुवार की दोपहर रहे रैश ड्राइविंग कर रहे युवकों ने एक दंपत्ति की बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद रैश ड्राइविंग कर रहे युवक भागने लगे. लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा. एक युवक को पकड़ा गया और दंपत्ति ने युवक की जमकर पिटाई की. घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई.(नीचे भी पढ़े)

इस संबंध में बताया जाता है कि दंपति अपने बच्चे को लेकर बेल्डीह स्कूल से मानगो की तरफ जा रहे थे. तभी जुबली पार्क के पास बाइक सवार तीन युवक रैश ड्राइविंग करते हुए आए और दंपत्ति की बाइक को काफी तेज रफ्तार से कटिंग मारते हुए ओवरटेक किया.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान टक्कर लगने से दंपति की बाइक पलट गई और दंपत्ति घायल हो गए. तभी लोगों ने युवकों का पीछा किया तो दो युवक भागने में कामयाब रहे. एक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की.




