जमशेदपुर : समाज के लिए जिन्होंने किया है या समाज को जिन्होंने दिया है, उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है. आज स्व केके सिंह की जयंती पर उनको हम याद कर रहे हैं तो यह भी याद कर रहे हैं कि उन्होंने किस तरह से अपने आस-पास के सामाजिक जीवन के उत्थान के लिए कार्य किया. उक्त विचार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में स्व केके सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये. (नीचे भी पढ़ें)

श्री दास ने कहा कि निजी जीवन की भव्यता को समाज कभी याद नहीं करता, चाहे वह व्यक्ति कितना भी धनाढ्य क्यों न हो. उन्होंने कहा कि स्व केके सिंह का समाजिक जीवन एक खुली किताब है. उनके विषय में जो भी बात करता है, उनकी उदारता और विनम्रता की ही बात करता है. श्री दास ने रक्तदान शिविर का उद्धाटन दीप प्रज्वलित कर किया. उनके साथ केके एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती उर्मिला देवी, चेयरमैन विकास सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच के अनिल ठाकुर, राजकिशोर सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के शिवपूजन सिंह ने संयुक्त रूप से दीपक जलाया, इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान किया, उन्होने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम दूसरो का जीवन बचा सकते हैं, यह एक अनमोल दान है, जिसकी कीमत उसी को पता होती है, जिस परिवार को रक्त की जरूरत पड़ती है. उन्होंने रक्तदाताओं का समाज का नायक बताया. (नीचे भी पढ़ें)

इंचागढ़ की विधायक श्रीमती सबिता महतो ने भी उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया. उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरतमंदों के लिए यह रक्त जहां जीवनदायक होगा, वहीं उनके परिवारों को समय पर रक्त मिलने से परेशानी कम होगी. रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए डॉ बीपी सिंह, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन दिवाकर सिंह, यूनियन नेता अखिलेश कुमार राय, समाजसेवी राजेश सिंह, रामबाबू तिवारी, हरेन्द्र पाण्डे, अनुपम सिन्हा, विकास सिंह (मानगो), आशुतोष पारिख, जयप्रकाश राय, ब्रजभूषण सिंह, देवानन्द सिंह, राघवेन्द्र शर्मा, राम उदय प्रसाद सिंह, गणेश राव, राकेश मिश्र आदि मुख्य रूप से शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रश्मि सिंह, उषा सिंह, आर्य वत्स, आयुष्मान पाण्डे, हर्षित कुमार, आशीष कश्यप, प्रभुनाथ सिंह, गौरव सिंह, अग्रिमा वत्स मुख्य रूप से शामिल थे. शिविर में डॉ एल बी सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर ने रक्त संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया. इस शिविर में रेडक्रॉस ने कुल 170 यूनिट रक्तदान किया, जिसमें नवलेश कुमार ने एक एसडीपी डोनेशन जमशेदपुर बलड सेंटर में किया. रक्तदान शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया. शिविर के संयोजक व केके एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन व रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके रक्तदान से सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिल पायेगा.



