जमशेदपुर : बर्मामाइन्स स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल में पिछले 6 सप्ताह से संचालित चालक हवलदार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सह प्राचार्य यातायात एवं परिवहन प्रशिक्षण विद्यालय के अनुरोध पर एक दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में दी जाने वाली प्राथमिक सहायता, गोल्डेन आवर तथा गुड समेरिटन के विषय में जानकारी प्रदान की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन रेड क्रॉस के प्रशिक्षण संयोजक श्याम कुमार प्रसाद द्वारा किया गया.





