जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 16 फरवरी को टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया जायेगा. प्रधानमंत्री टीबी फ्री इंडिया कार्यक्रम के तहत यह लगातार सातवें महीने पोषण सामग्रियों का वितरण किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि प्रधानमंत्री टीबी फ्री इंडिया कार्यक्रम के तहत टीबी के मरीजों में हर माह पोषण सामग्रियों का वितरण किया जाता है. इसी के तहत पूर्वी सिंहभूम रेडक्रॉस की ओर से गुरुवार 16 फरवरी को टीबी के मरीजों में पोषण सामग्रियों का वितरण किया जायेगा. इस माह रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से जिले में चलाये जा रहे अभियान को छगनलाल दयाल जी सन्स ज्वेलर्स द्वारा सीएसआर के तहत स्व रसिकलाल छगनलाल आडसेरा की पुण्य स्मृति में टीबी मरीजों में पोषण सामग्रियों के साथ ही विटामिन की खुराक भी प्रदान की जायेगी. गुरुवार 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे से साकची रेड क्रॉस भवन में आयोजित होने वाले पोषण सामग्री वितरण में छगनलाल दयाल जी सन्स ज्वेलर्स के संचालक एवं अन्य लोग हिस्सा लेंगे.(नीचे भी पढ़ें)
पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने जमशेदपुर में टीबी मरीजों के पोषण सहयोग से जुड़ी संस्था केके बिल्डर्स, दिलीप मोटर्स, एहसिन फाउण्डेशन, महेश अग्रवाल, मारवाड़ी महिला मंच, मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट, पूरवी घोष एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड का एकमात्र जिला है जहां यह अभियान लगातार सातवें माह में चल रहा है और सबों की भागीदारी इतनी उत्साहवर्धक है कि इस अभियान को लगातार दो वर्ष तक पूरा कर इस अभियान को पूर्ण करेंगे. उन्होंने और भी इच्छुक लोगों से इस अभियान में आगे बढ़कर भाग लेने की अपील की है.



