जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर),राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 819वां नेत्र शिविर भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में शुभारंभ हुआ. टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान से पोषित इस नेत्र शिविर के पहले दिन नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 68 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की, जिसमें से 32 नेत्र रोगियों में मोतियाबिन्द पाया गया, शारीरिक स्वास्थ्य जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, कार्यकर्ता राजेश मोहन प्रसाद, अशोक घोषाल, आशीष कुमार सिंह, प्रकाशभानु महतो, राधेश्याम कुमार, हीरालाल तथा श्याम कुमार प्रसाद शामिल थें. (नीचे भी पढ़ें)
यूसिल के सीएसआर अभियान के तहत लगायेगा स्वास्थ्य शिविर
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के सीएसआर आभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिस कड़ी में 29 जुलाई को पोटका प्रखण्ड के केरवाडुंगरी पंचायत भवन में किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे शिविर के लाभ उठायें व इस मौसम में होने वाली बीमारियों के सम्बन्ध में जागरुक होकर, इलाज से अच्छा बचाव के मूलमंत्र को भी साकार करें.




