
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 626वां नेत्र शिविर गुजराती बहनों की संस्था श्री गुजराती भगिनी मंडल के संयोजन में शनिवार 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2021 तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। 11 दिसम्बर को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा। इन मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के बागबेड़ा थाना चौक स्थित ऑपरेशन थियेटर में जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सक्रिय समाजसेवियों से जरूरतमंद नेत्र रोगियों को नेत्र शिविर तक पहुंचने में मदद का आग्रह किया है।






