
जमशेदपुर : जमशेदपुर: बीते बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य सैन्य अधिकारियों के हुए दर्दनाक मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. हर कोई इस भीषण हादसे से स्तब्ध है. पूरा देश नम आंखों से शाहिद हुए योद्धाओं के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट कर रहा है. इधर लौहनगरी जमशेदपुर में भी कुन्नूर की घटना के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है सामाजिक राजनीतिक और व्यवसायिक संगठन देश के शहीद हुए योद्धाओं की याद में शोक सभा का आयोजन कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी क्रम में जमशेदपुर के व्यवसायिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जहां कुन्नूर हादसे में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी 11 जांबाज़ सैन्य अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए चेंबर के पदाधिकारियों ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया. चेंबर सचिव ने बताया, कि देश के लिए यह बड़ा आघात है. हमने एक साथ कई योद्धाओं को खो दिया. सभा में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, सचिव भरत मकानी, पीयूष चौधरी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने सभा में सीडीएस जनरल विपिन रावत के द्वारा देश के लिये किये गये साहसिक कार्यों जिनमें देश की सीमा से बाहर जाकर देश के दुशमनों को सबक सिखाने हेतु किये गये सर्जिकल स्ट्राईक, एयर स्ट्राइक जैसे अन्य कार्याे और देश के तीनों विंग के सेनाओं को एक साथ मिलाकर मजबूत बनाने में इनके योगदान और भविष्य में देश की सेनाओं को मजबूत बनाने के लिये किये जा रहे कार्यों एवं इन वीर सपूतों के वीरगाथा का बखान करते हुये सभी ने पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और घायल गु्रप कैप्टन वरूण सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना भी की गई. इस मौके पर पूर्व मानद महासचिव भरत वसानी, बी.एन. शर्मा, पवन शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, विनोद शर्मा, चन्द्रकांत जटाकिया, उमेश खीरवाल, रमेश अग्रवाल, सौरव संघी, पवन नरेडी, अनूप शर्मा, अंशुल रिंगरिया, आनंद चौधरी, अभिषेक अग्रवाल आदि ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी.




