जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 829वां नेत्र शिविर आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में सोमवार को शिविर के तीसरे व अंतिम दिन ऑपरेशन कराये 31 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया, जिसके पश्चात आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान करने के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को विदा किया गया. इस अवसर पर नेत्र शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि अगला 830वां नेत्र शिविर रेड क्रॉस सोसाईटी, जमशेदपुर के चेयरमैन व समाजसेवी गोविन्द प्रसाद दोदराजका के माता-पिता स्व. नर्मदा देवी-सत्यनारायण जी दोदराजका के पुण्य स्मृति में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
223वां सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का शुभारंभ
जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाला 6 दिवसीय सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का 223वां सत्र का शुभारंभ सोमवार को रेड क्रॉस भवन में हुआ. उद्घाटन सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे. सत्र का संचालन प्रशिक्षक श्याम कुमार ने किया
6 अक्टूबर को तुरामडीह क्लब मे लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान से ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर को यूसिल के तुरामडीह क्लब में आयोजित होगा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने ग्रामीणों से शिविर में भाग लेने तथा स्वास्थ्य जागरुकता व स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है.




