जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के सीएसआर अभियान से आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में रविवार को 26 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण समपन्न हुआ. नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार 3 अगस्त को नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा. ऑपरेशन कार्य के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, वाईस पेटून राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, हीरालाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.







