
डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल : जुलगसाई के एमई स्कूल रोड के डेजी स्ट्रीट स्थित डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में स्कूल के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार अग्रवाल व प्रिशा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया व तिरंगे को सलामी दी. साथ ही राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया. तत्पश्चात चॉकलेट व मिठाइयों का वितरण किया गया. इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल शिल्पा तापड़िया, शिक्षिका स्वीटी साहू, गुलफ्शां, अनु गुप्ता, सिमरन समेत अन्य उपस्थित थे.

समाजिक सेवा संघ : समाजिक सेवा संघ राहरगोड़ा व महिला भवन गदड़ा की ओर से 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्याथियों व जरूरतमंद बच्चो के बीच कॉपी, पेसिंल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी उद्योगपति संजय पल्सानिया, मनव्वर हुसैन, राजेश सामंत, भूपति सरदार, सोनू श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता , शिवनारायण सामंत, जवाहर शाह, सपन करवा, बिरजू पात्रो, विश्वजीत भगत, मोहन भगत, फै़ज सेख, किसनों हेमरोम छोटा सरदार, राहुल कुमार, मीरा शर्मा, रवि रोशन पुराण , कार्तिक शेखर, लखन सामद, सोनू दास, कर्मी मुर्मू , पूनम सरदार, मालती गोप, माधो पांडेय, कौशल्या पात्रों उपस्थित थे.

इनर व्हील क्लब आॉफ जमशेदपुर इस्ट : इनर व्हील क्लब आॉफ जमशेदपुर इस्ट ने मानगो स्थित रेड रोज स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चो संग झंड़ातोलन किया. इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट रमा खन्ना मुख्य रूप से उपस्थित थीं. झंड़ोतोलन के उपरान्त बच्चों के बीच चॉकलेट व मिठाई का वितरण किया गया. कार्यक्रम में रेड रोज स्कूल के शिक्षक, बच्चे व स्टॉफ भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल अशोक प्रसाद, इरा बंदोपाध्याय, नीलिमा प्रकाश, सचिव सोवाली मोहन्ती मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

तिलक पुस्तकालय : गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय के वरिष्ठ कांग्रेसजनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया . समारोह में मुख्य रूप से चन्द्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, मनोहर सिंह, रामचन्द्र प्रसाद, महेन्द्र पांडेय, परविंदर सिंह सोहल, धनपत पांडेय, आर एस प्रसाद, राजेश बहादुर, सुबोध सिंह सरदार, माया सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, कमलेश कुमार पांडेय, महेन्द्र मिश्रा, समरेन्द्र घोष उर्फ बुल्लू घोष, एस आर रिजवी छब्बन, शमीम अंसारी, हाजी अब्दुल लतीफ, शब्बीर अहमद खान, सूर्या राव, अब्दुल मजीद, उमर खान, गुलाम सरवर, अखिलेश्वर सिंह, अशोक झा, राज किशोर यादव, रमेश पांडेय, सतीश तिर्की, राम देव ठाकुर, रामाकान्त करूवा, प्रमोद मिश्रा, सुदर्शन तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।

प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह : जमशेदपुर के प्राथमिक विद्यालय लपुंगडीह में 72 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार कर्ण की देखरेख में किया गया. इस अवसर पर ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष गंगाधर सिंह, जगन्नाथ भूमिजहायक, शिक्षक संजय साहु, माता समिति की संयोजिका कल्पना महतो, आंगनवाड़ी सेविका सावित्री महतो के अलावे ग्रामीण उपस्थित थे.

जागृती महिला समिति : जागृती महिला समिति ने दीप महल विद्यापति नगर में गणतंत्र दिवस मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया. उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ध्वजारोहण किया व राष्ट्र गान गाया गया. इस दौरान अतिथि के रूप में चंद्रमणि भी उपस्थित थीं.

राजकीय मध्य विद्यालय डिमना : डिमना स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह की देख रेख में किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रगान गााया गया. कार्यक्रम में एमलेन टोपनो, सीमा कुमारी,बीना कुमारी,उमा शर्मा,राजेश सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व माता समिति सरस्वती वाहिनी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

भाजपा सुन्दरनगर मण्डल : सुन्दरनगर चौक पर भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा द्वारा झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां मुख्य अतिथि पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने झंडा फराया व तिरंगें को सलामी दी. उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की सेवा के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए लोगों से अपील की. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुखनी माई सरदार, प्रसेनजीत दास, सुभाष सिंह, सीताराम साह, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, राजू यादव एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आॉफ स्टील सिटी ने हेल्प फाउन्डेशन जमशेदपुर के साथ मिलकर खाने के पैकेट का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 72 जरूरतमंदो के बीच पैकेट वितरण किया गया, जिसमें चावल, दाल और सब्जी दी गयी. इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट हर्षित अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट रिशु रंजन, ट्रेनर शेखर सिंह, संगीता साहा, रोशन प्रसाद, आशीष कुमार, निर्मल कुमार, स्वर्णा शशि मोहन्ती, अंकिता मिश्रा, सिमरन सिंह, चंन्दन सिंह, नीरज सिंह, वकार व अन्य उपस्थित थे.




