जमशेदपुर : जमशेदपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल होंगे. मुख्य कार्यक्रम जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर परेड पूर्वाभ्यास शनिवार से गोलमुरी पुलिस लाइन मैदान में शुरू हुआ. पूर्वाभ्यास में अर्द्धसैनिक एवं पुलिस बल की 6 टुकड़ियां शामिल हुई, जिसमें 1 टुकड़ी जैप-6, 2 टुकड़ी जिला पुलिस बल, 1 टुकड़ी सहायक पुलिस तथा 1-1 टुकड़ी बालक और बालिका एनसीसी शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

21 और 22 जनवरी का परेड पूर्वाभ्यास पुलिस लाइन में जबकि 23 और 24 जनवरी को गोपाल मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा. सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम और रंजीत कुमार के निर्देशन में परेड पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. 24 जनवरी को ही परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा.











