घाटशिला: घाटशिला के पिपला के पास एनएच 33 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़े)

समाचार लिखें जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक खड़े टेलर को पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दुर्घटना के बाद एनएच जाम हो गया. पुलिस के काफी मशक्कत करने के पश्चात एनएच जाम मुक्त हुआ.











