
जमशेदपुर : रोटरेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी जमशेदपुर की टीम ने प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर गांव का दौरा किया. वहां टीम दीपा भगत (8) नाम की एक ऐसी बच्ची से मिली, जिसके पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी दादी के साथ रहती है. दीपा दिव्यांग है तथा वह कृत्रिम पांव के सहारे चलती है. दीपा स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा है. टीम ने दीपा को पढ़ाई में मदद करने के उद्देश्य से तत्काल एक स्मार्टफोन तथा पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराया. साथ ही रोटरेक्ट क्लब अगले 4 साल तक उसकी पढ़ाई का खर्च उठाएगा. दौरे में टीम के साथ मौशिखा सिंह, विवेक शुक्ला, जैस्मिन केराई, पूर्वशा सिंह रॉय, देवब्रत दूबे शामिल थे.




