जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से आगामी मंगलवार, 1 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. स्व दीनानाथ अग्रवाल एवं स्व सीता देवी अग्रवाल की पावन स्मृति में जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाला उक्त रक्तदान शिविर मंगलवार को बिष्टुपुर चैंबर भवन में आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़े)
रक्तदान शिविर प्रातः 9:30 बजे से आरंभ होकर संध्या 4:00 बजे तक चलेगा. शिविर के प्रायोजक, स्मृतिशेष स्व दीनानाथ अग्रवाल एवं स्व सीता देवी अग्रवाल के सुपुत्र द्वय, सुनील अग्रवाल एवं सुशील अग्रवाल ने परिजनों, प्रियजनों के साथ ही आम लोगों से भी शिविर में रक्तदान कर जीवन रक्षा के पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है.




