चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के धोबाशोल गांव में विगत 7 दिन पहले 25 केवी ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकारण ग्रामीण अंधेरे में रहने पर विवश थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक समीर मोहंती को दी. ग्रामीणों ने बताया कि धोबाशोल गांव जंगल से घिरा हुआ है और इन दिनों क्षेत्र में हाथियों का आतंक है. गांव में बिजली नहीं होने से गांव के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. लोगों की समस्या से अवगत होकर विधायक श्री मोहंती ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी से संपर्क कर गांव में जल्द नये ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया. विधायक की पहल पर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने फीता काट कर किया. (नीचे भी पढ़ें)
गांव में सात दिनों बाद बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली और विधायक और विभाग के पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर प्रखंड सचिव बलराम महतो, राम बास्के, निर्मल महतो, बबलू हेम्ब्रम, मिथुन कर, हरिशंकर महतो, ग्रामीण खोकन बेरा, लखिन्द्र मुंडा, कृष्ण चन्द्र हेम्ब्रम, मानिक नायक, शंकर बेरा, गणेश मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.







