चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम के पास बुधवार को एनएच पर कोयला लदा ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से ट्रक में आग लग गयी. ट्रक में आग लगने से चालक ने ट्रक को रोककर किसी तरह अपनी जान बचाई. एनएच पर ट्रक में आग लगने की सूचना पाकर श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी ने बहरागोड़ा के अग्निशमन को दी. सूचना पाकर अग्निशमन नयाग्राम पहुंचकर काफी मशक्कत करने के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. (नीचे भी पढ़ें)

ट्रक में लगी आग से ट्रक पूरी तरह से जल गया है. वही ट्रक पर लोड कोयला को आग से बचा लिया गया है. चालक नरसिंह बेहरा ने बताया कि वह ओडिशा के पारादिप से कोयला लेकर आ रहा था. उसने कहा कि अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से ट्रक में आग लग गयी जिसके कारण ट्रक पूरी तरह से जल गया है.











