गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत के चाकशोल डुंगरीगोड़ा टोला निवासी पार्वती माहली के घर के छप्पर पर पेड़ गिरने से छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया है. वही घर पर सोई महिला इस घटना में बाल बाल बची है. पेड़ गिरने से घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. सूचना पाकर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो पार्वती माहली के घर पहुंची और पीड़ित महिला को सरकारी मुआवजा और सहायता दिलाने का आश्वासन दी है.











