
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में झामुमो प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती उपस्तिथ थे. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. झामुमो संगठन की पार्टी है और माटी से जुड़ी है. कहा कि कार्यकर्ता गुरुजी शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की नीति सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ें. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, पंचायत कमेटी का पुनर्गठन करने, बिकाश कार्यो मे तेजी लाने समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में हर पंचायत से आये झामुमो कार्यकर्ता ने बारी बारी से अपनी बातों को रखा. मौके पर केंद्रीय सदस्य ललित मार्डी, आदित्य प्रधान, जिला पार्षद बेलबति मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष नब कुँवर ,प्रखंड सचिव गुरुचरण मार्डी ,रासबिहारी साव ,आसिष गिरी ,सुब्रत पानी, राजीव गिरी ,अरुण बारीक समेत अन्य उपस्तिथ थे.











