
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजूरी पंचायत के डोमजूरी गांव के कोलारामा टोला निवासी रोबिन मन्ना (57) की मौत बिजली तार की चैपट में आने से मृ्त्यु हो गई. घटना की सूचना ग्रामीणों ने बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही विधायक के निर्देश पर तुरंत झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान और झामुमो युवा नेता सह समीर सेना संरक्षक राकेश माहंती डोमजूरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और मृतक के पुत्र रंजीत मन्ना को 50 किलो चावल और नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया है.मौके पर विधायक समीर महंती ने परिवार से दूरभाष पर बात कर परिवार को सांत्वना दिया और परिवार को आश्वासित किया कि वे बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात कर जल्द ही मुवाजा दिलाने का प्रयास करेंगे.मौके पर झामुमो नेता काली पद मान्ना, नारू माईति,मिथुन कर,राजू कर्मकार, रोनी माहंती समेत अन्य उपस्थित थे.



