
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के देवली गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर और मध्य विद्यालय के समीप स्थित पुराने चापाकल पर जिला परिषद निधि से 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत सोलर आधारित पानी टंकी निर्माण के लिए जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया. श्री मुर्मू ने बताया कि सोलर आधारित टंकी का प्राक्कलन राशि तीन लाख इक्कावन हजार है. गणपति कंस्ट्रक्शन घाटशिला द्वारा निर्माण किया जाएगा. पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों क्षेत्र के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया था कि देवली के प्राचीन शिव मंदिर और मध्य विद्यालय देवली के सामने स्थित एक पुराना चापाकल है, यही एक मात्र चापाकल है जहां शुद्ध पीने लायक पानी पर्याप्त मात्रा में निकलता है. इस चापाकल पर मंदिर आनेवाले श्रद्धालु और स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ही आस पास के ग्रामीण इसी चापाकल पर निर्भर है. श्रद्धालु, स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा के लिए एक सोलर आधारित पानी टंकी का निर्माण करने की मांग की गई थी. ग्रामीणों की मांग के अनुसार जिला परिषद को मिले आवंटित राशि में से ही देवली प्राचीन शिव मंदिर के समीप स्थित चापाकल में एक सोलर आधारित टंकी का निर्माण किया जाना है. कहा कि योजना पूर्ण होने पर लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मिलेगा. मौके पर फागू सोरेन, साधु पाल, राम पाल, अशोक पाल, अरुण मंडल, बादल धीवर, देवाशीष पाल, धनपति पाल, भागीरथ मंडल, शितनाथ पाल समेत अन्य उपस्थित थे.




