
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना अंतर्गत पहाड़भांगा में दोस्त का बर्थडे पार्टी मानने गया नाबालिग अचानक नहाने के दौरान डूब गया. इधर उसके साथी उसे डूबता हुआ देख मौके से फरार हो गए. हालांकि आस पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की पर वह गहरे पानी में समाता चला गया. इधर स्थानीय लोगों ने मामले को जानकारी पोटका पुलिस को दी. सूचना पाकर पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखारों की मदद से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया. घंटों भर की कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया. मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 3 निवासी 17 वर्षीय सुंदर पूर्ति के रूप में की गई है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मृतक के परिजानोंको भी घटना की सूचना दे दी गई है. पोटका थाना प्रभारी ने बताया कि सुंदर अपने 22 साथियों के साथ एक दोस्त का बर्थडे पार्टी मानने आया था. सभी बर्थडे माना रहे थे. इसी बीच सुंदर नहाने चला गया. वह गहरे पानी में समा गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई.





