बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर झरिया मोड़ के पास बीती देर रात एनएच पर खड़े ट्रेलर के पीछे बाइक के टकराने से बाघराचुड़ा गांव निवासी शंभूनाथ महंती 30 की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार शंभूनाथ महंती काम कर अपने घर लौट रहे थे इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना पाकर गांव में शोक की लहर है.











