जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कांग्रेस कार्यकर्ता सह विधायक प्रतिनिधि आफताब अहमद सिद्दीकी सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे है. उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह पर कानूनी कार्रवाई करने और गिरफ्तार करने की मांग की है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन बताये कि आखिर जब साइबर थाने में भाजपा नेता विकास सिंह को रविवार को बुलाया गया था पूछताछ की गयी थी, तो फिर उन्हें छोड़ा क्यों दिया गया. जिसके बाद वे बाहर आकर अपशब्द का प्रयोग कर रहने लगे. इससे उनके कार्यकर्ताओं में उबाल है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा है कि मंगलवार को वे बाइ नेम भाजपा नेता विकास सिंह पर एफआईआर दर्ज करायेंगे और वे इस मामले को कोर्ट तक लेकर जायेंगे. गौरतलब है कि इससे पूर्व झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल करने के संबंध में जमशेदपुर साइबर थाने ने रविवार को भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया गया था. साइवर थाना के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मंडल एवं पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने लगभग आधे घंटे तक भाजपा नेता विकास सिंह से कई बिंदुओं में सवाल जवाब किया था.











