गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई गांव के पास शनिवार शाम गाय लेकर सड़क पार कर रहे उलदा के पुतड़ु निवासी अरुण महतो (40) उर्फ पुटी महतो को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. घटना में अरुण महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद मौके पर पहुंची 100 नम्बर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से एंबुलेंस बुलाकर खून से लहूलुहान घायल को उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा.(नीचे भी पढ़े)

ग्रामीणों ने बताया कि अरुण महतो हर रोज की तरह गाय को लेकर हाईवे पार कर घर जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक संख्या जेएच 05 ईडी 7183 ने उनको अपने चपेट में ले लिया. इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया है.अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



