गालूडीहः गालूडीह प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को दिव्यांगता दिवस के अवसर पर समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता में घाटशिला प्रखंड के 48 दिव्यांग विद्यार्थियों भाग लिया. इस दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 9 इवेंट्स कराये गये. इस दौरान 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 20 मीटर एप्पल रेस, 30 मीटर एप्पल रेस, म्यूजिकल चेयर, लॉकेट पर्सन, 10 मीटर गेंद बाल्टी में फेंकना, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. रिसोर्स शिक्षिका अमिता राहा ने बताया कि अन्य बच्चों की तरह हमारे दिव्यांग बच्चे भी बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रतियोगिता मे प्रतिभागी बनकर विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर पुरस्कृत हुए. उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया. इस मौके पर रिसोर्स शिक्षिका अमिता राहा, थेरेपिस्ट अभय कुमार सिंह, शिखा महतो, पुष्पा भकत, मिनोति तेते, अनिता महतो, संजीत दत्ता आदि उपस्थित थे.



