चाकुलिया : चाकुलिया के रेलवे अंडरपास में शनिवार की शाम नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल निवासी बाइक सवार नोटन मोहंती ने खड़े ट्रैक्टर को पीछे से ठोक दिया. इस दुर्घटना में नोटन मोहंती गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल को एक निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार किया. समाचार लिखे जाने तक नोटन मोहंती का इलाज सीएचसी में जारी है.




