चाकुलिया : चाकुलिया-मटिहाना मुख्य मार्ग पर पाथरा गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलट जाने से वैन पर सवार दो मजदूर घायल हो गए. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर कालापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा और मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मू ने घटना स्थल पहुंच कर दोनों घायलों का हालचाल जाना. बाद में उन्होंने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए चाकुलिया सीएचसी भेजवाया. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन बहरागोड़ा की ओर से भूसा लोड कर चाकुलिया की ओर जा रही थी. इसी बीच पाथरा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे वैन पर सवार लखीन्द्र नायक और सुनील नायक जख्मी हो गये. दोनों घायलों का चाकुलिया सीएचसी में इलाज कराया गया है.



