चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के शांतिनगर चौक पर बुधवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया. श्री कुमार ने ग्रामीणों को डायन प्रथा के खिलाफ जानकारी देते हुए कहा कि किसी को डायन कहना कानूनी अपराध है और इस अपराध के खिलाफ संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है. (नीचे भी पढे)
उन्होंने लोगों से अपील किया की डायन प्रथा मुक्त समाज निर्माण में सभी प्रशासन का सहयोग करें. थाना प्रभारी ने नशा के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को मादक पदार्थ से दुर रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज अधिकांश युवा नशे की लत से भटक कर अपराध कर रहें हैं जो समाज के लिए सही नहीं है. उन्होंने लोगों से क्षेत्र में अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही. उन्होंने लोगों से अपील किया की क्षेत्र में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें. मौके पर पुअनि अजीत कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.




