
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार साहु की अध्यक्षता में राशन डीलरों एक बैठक हुई. बैठक में राशन कार्ड में आधार सिडिंग और राशन वितरण की समीक्षा की गयी. राशन कार्ड के नामांकित जिन सदस्यों का आधार सिडिंग अब तक नहीं हुआ है, उनका आधार सिडिंग का कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही ग्रीन कार्ड की जांच कार्य में सहयोग करने के लिए कहा गया ताकि सही लाभुक को कार्ड उपलब्ध कराया जा सके.उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न हो इसे अपने स्तर से सुनिश्चित करें.आधार सिडिंग में हो रही समस्या को भी सुना गया और समाधान भी बताया गया.







