
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु की अध्यक्षता में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी प्रखंड कर्मियों को अपने अपने पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया है. बैठक में मनरेगा में संचालित योजनाओं का जियो टैग फोटो जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही, साथ ही मानव दिवस का सृजन और सभी संचालित योजनाओं पर समीक्षा की. प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवासों का कार्य निधा्ररित समय पर पूर्ण कराने निर्देश दिया है. वही भीमराव अम्बेदकर आवास, इंदिरा आवास, बिरसा आवास आदि पर भी समीक्षा करते हुए आवासों का कार्य पूर्णता गति तेज करने का निर्देश दिया है. बैठक में कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.













