
चाकुलियाः किसान संगठन द्वारा बुलाई गयी भारत बंद के समर्थन में सोमवार को झामुमो, कांग्रेस और महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर बाजार घूम कर दुकान, पेट्रोल पंप और प्रतिष्ठानों को बंद करवाया. जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा आज बाजार बंद रहेगा, महागठबंधन दल जिंदाबाद, पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि वापस लेना होगा, कृषि कानून वापस लेना होगा. केंद्र सरकार हाय-हाय के नारे लगे रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
इससे पूर्व महागठबंधन के नेताओं ने रविवार की शाम को डाकबंगला परिसर से मशाल जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता केंद्र सरकार होश में आओ, पीएम नरेंद्र मोदी हाय हाय, कृषि कानून वापस लेना होगा, पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि वापस लेना होगा आदि नारे लगे रहे थे. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, मोहम्मद गुलाब, मलय रुहीदास,राजा बारिश, राकेश महंती, मंगल हांसदा, बूबाई दास, देवाशीष दास, बलराम महतो, मिथुन कर, झंटु भोल, बाप्पा दास, कांग्रेस के फजलूर रहमान, विक्रम सिंह चौहान,समीर दास समेत अन्य उपस्थित थे.











