
चाकुलिया : मोदी सरकार के सफलता पूर्वक सात साल पूर्ण होने पर पूरे देश में भाजपाई सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं. इसके तहत रविवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के काशियाबेड़ा गांव में 200 लोगों के बीच कोरोना संक्रमित से बचाव हेतु मास्क का वितरण किया. इस दौरान सरोज महापात्रा ने लोगों को कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचने की उपाय बतायें. उन्होंने लोगों को बताया कि सर्दी,बुखार, बदन दर्द , दस्त होना और खांसी होने पर अविलंब चाकुलिया स्वास्थ केंद्र में जाकर डॉकटर का सलाह लेकर जरूरी ईलाज करवायें साथ ही कोरोना की जांच करायें.देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमित होने से बचने के लिए जो वैक्सिन का निर्माण किया हैं वो वैक्सीन जरूर लें. सामाजिक दूरी का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोयें और बिना जरूरी काम के घर से बाहर ना निकलने का भी अनुरोध किया. लोगों को सरोज महापात्रा ने बताया की जान है तो जहान है और वर्तमान में कोरोना वैक्सीन ही हमारी सुरक्षा कवच है, वैक्सीन लेकर खुद सुरक्षित रहे और समाज को भी सुरक्षित बनाये. मौके पर मंडल महामंत्री प्रशांत मल्लिक,मंडल उपाध्यक्ष संजय दास, मनोरंजन महतो, त्रिलोचन राणा, राणा गोप,अशोक प्रमाणिक,कृष्ण महतो,नयन दास,पिंटू प्रमाणिक,रहिन दास,पार्थ राणा समेत अन्य उपस्थित थे.












