
जमशेदपुर : छोटागोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबंधा धानचट्टानी में करोड़ो की लागत से बने (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) अस्पताल को प्रारंभ करने को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर रविवार को सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल, मणिपाल हॉस्पिटल की पीआर कंसल्टेंट प्रियंका सिंघल, स्वास्थय विभाग के डॉ विमलेश, स्वास्थ्य विभाग के डॉ सुजीत, मणिपाल के कानूनी एवं तकनीकी सलाहकार जयप्रकाश, जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ लक्ष्मी ने अस्पताल का निरीक्षण व गहन जांच-पड़ताल की. सिविल सर्जन एवं मणिपाल के अधिकारियों ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर वर्तमान व्यवस्था को देखा ताकि एक ठोस रणनीति एवं योजना बनाकर अस्पताल को प्रारम्भ कर सके ताकि ग्रामीण वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके. अस्पताल में सिविल सर्जन ने प्रत्येक कमरे का ताला खोलवाकर उसमे रखी टेबल कुर्सी अलमारी एवं अन्य चिकित्सा उपकरणों का मुआयना किया. उन्होंने एम्बुलेंस के लिये एप्रोच रोड, बिजली एवं पानी की व्यवस्था को गहनता से जांच-पड़ताल की और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये अपने मातहत पदाधिकारियों को निर्देश दिये. डॉ एके लाल ने कहा कि वर्तमान स्थिति के देखने के बाद अस्पताल को जल्द प्रारम्भ किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान सिविल सर्जन के साथ कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता जम्मी भास्कर, उपमुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर बग्गे, सिविल डिफेंस जोनल वार्डेन रोहित कुमार, समाजसेवी अमोद सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ सुजीत झा, स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस सदस्य उदय कुमार, उपमुखिया अनिल सिंह उपस्थित थे. इस अस्पताल को जल्द शुरू करने कीकी माँग को लेकर जम्मी भास्कर ने वीडियो बनाकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त सूरज कुमार, सिविल सर्जन अरविंद कुमार लाल को भेजा था. जम्मी भास्कर ने कहा है कि सिविल सर्जन डॉ एके लाल के दौरे से स्थानीय लोगों मे अस्पताल के जल्द प्रारम्भ होने की आशा जगी है. उपायुक्त सूरज कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ एके लाल की त्वरित कार्रवाई से अस्पताल जल्द प्रारम्भ होगा. इसके लिये स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त सूरज कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ एके लाल जी को बहुत बहुत धन्यवाद.













