
चाकुलिया : चाकुलिया के युवा भाजपा नेता पार्थो महतो के पिता दिवंगत भबानी कांत महतो का विगत दिनों निधन हो गया था. इसकी सूचना मिलते ही गुरुवार की रात पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी फालदोहा गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया और श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात आमलागोड़ा गांव जाकर पार्टी के कार्यकर्ता गोपन परिहारी के पिता के देहांत होने पर उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दिया. मौके पर बिशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक, मंडल अध्यक्ष सतदल महतो, चंदन महतो, दीपक महतो, भूबन महतो, भीम महतो, संजय सिंह, तपन महतो, बाबूराम मांडी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







