बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा निवासी डीएवी बहरागोड़ा में कार्यरत अर्धेंदु बेरा का कुछ दिन पूर्व बहरागोड़ा कॉलेज के समीप एक्सीडेंट हो जाने के कारण देहांत हो गया था. बुधवार को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि दोनों पुत्रों के पढ़ाई में कोई कमी नहीं आएगी.(नीचे भी पढ़े)
उनकी पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करने की बात कही. इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने स्वर्गीय बेरा के आत्मा की शांति और परिजनों को इस शोक से उबरने का साहस मिलने की प्रार्थना की. मौके पर मुखिया पंचानन मुंडा, शशांक शेखर पाल, निलेश बेरा, ज्योत्सना मोयी बेरा, सुभेंदू बेरा, भक्ति बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.





