
चाकुलिया : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने नेताजी कि मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने नया बाजार सुभाष चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे के नारे लगाए. साथ ही उनके बताए गए आर्दशों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, हरी साधन मल्लिक, मनोरंजन महतो, संजय सिंह, संजय दास, राजिव महापात्रा, प्रशांत मल्लिक, चन्द्रमोहन मांडी, राणा गोप समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



