जादूगोड़ा / जमशेदपुर: जमशेदपुर की सुंदरनगर ब्रह्मर्षि कमिटी को जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज में विलय करने की मांग तेज हो गई है. इधर जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति की अध्यक्षा नूतन राय ने केंद्रीय कमिटी (जमशेदपुर) महिला समिति को पत्र लिखकर सुंदरनगर ब्रह्मर्षि कमिटी को रद्द करने संबंधित पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है पूर्व में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, सुंदरनगर और तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट तक एक संयुक्त कमिटी थी, जिसे चंद लोगों ने अपने निजी फायदे को लेकर ब्रह्मर्षि समाज की तोड़ने का प्रयास किया और वे सफल भी हुए. पत्र में नूतन राय ने आगे है कि जादूगोड़ा से हटकर सुंदरनगर अलग कमिटी बनने से समाज कमजोर हुआ है. विगत 40 सालों से जादूगोड़ा, नरवापहाड, सुंदरनगर समेत तुरामडीह प्रोजेक्ट में रहने वाले ब्रह्मर्षि समाज की महिलाएं व पुरुष आपस में भाईचारे- सौहार्द के साथ रहते थे. (नीचे भी पढ़ें)
कंपनी से सेवानिवृत्त के बाद ब्रह्मर्षि समाज की संख्या भी घटती जा रही है. 95 प्रतिशत महिलाए सुंदरनगर अलग कमिटी के पक्ष में नही है. पत्र में उन्होंने केंद्रीय कमिटी से अनुरोध किया है कि पूर्व की तरह कमिटी को रहने दिया जाए ताकि कोई भी कार्यक्रम को सुचारु रुप से चलाया सकें व ब्रह्मर्षि समाज संगठित व मजबूत बनी रहे. अंत में जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति की अध्यक्ष नूतन राय ने जिला की केंद्रीय कमिटी को सर्वोपरि मानते है इस दिशा में विचार करने की अपील की है.




