चाकुलिया: चाकुलिया के नया बाजार में रेलवे भूमि पर लगे अस्थाई सब्जी, फल दुकान और झुग्गी झोपड़ियों को सोमवार को रेलवे प्रशासन ने अपने निर्धारित समय पर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. सोमवार की सुबह मजिस्ट्रेट एडीआरएम झाड़ग्राम अनुप सिंह के नेतृत्व में रेलवे पुलिस और पुलिस बल जेसीबी के साथ रेलवे भूमि पर बनी झुग्गी झोपड़ी और दीवारों को तोड़ दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि रेलवे प्रशासन द्वारा पहले ही रेल भूमि बसे लोगों को नोटिस देकर रविवार तक भूमि को खाली करने का निर्देश दिया था. जिसके तहत आज रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया.












